पटौदी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भोडाकलां के नेतृत्व में चल रहे 17 दिवसीय 22वें क्रिकेट महा मुकाबले में रविवार को दो मैच खेले गए। तीसरे मुकाबले में एक टीम नहीं पहुंची, जिसके कारण मौजूद टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। पहला क्रिकेट मुकाबला खांडसा क्रिकेट क्लब और धुरंधर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें खांडसा वंडर क्रिकेट क्लब ने मैच 32 रन से जीत लिया। दूसरा क्रिकेट मुकाबला अशोका स्टील क्रिकेट क्लब और झेरा वाली ढाणी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें झेरा वाली ढाणी क्रिकेट क्लब ने मैच जीता। तीसरा मैच कापडीवास क्रिकेट क्लब और बीबीसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना था, लेकिन कापडीवास टीम के खिलाड़ी समय पर मैदान पर नहीं पहुंचे। इसलिए बीबीसी क्रिकेट क्लब को विजेता घोषित कर दिया गया। संवाद