फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोडरेज में दो वाहन चालकों ने मारी एक दूसरे में टक्कर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनवापुर गांव में रोडरेज के दौरान दो स्कार्पियो सवार युवकों ने एक दूसरे की गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से ही जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों ही स्कॉर्पियो काले रंग की हैं। दोनों गाड़ी चालक को धनवापुर गांव का बताया जा रहा है। दोनों युवकों में पहले गाली-गलौज हुई थी। उसके बाद एक-दूसरे की स्कार्पियो को खतरनाक तरीके से टक्कर मारनी शुरू कर दी। वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि वीडियो काफी पुराना है। फिर भी गाड़ी नंबर से चालकों की पहचान कर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें