गुरुग्राम-सोहना रोड पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरूग्राम-सोहना रोड पर आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क हादसे में कार में सवार 5 छात्रों में से 2 की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना मुंबई एक्सप्रेस-वे के नजदीक हुई। तेज रफ्तार कार का बेलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया। बेलेंस बिगड़ने से सड़क डिवाइडर से टकरा गई। घायलों को सोहना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों छात्र केआर मंगलम में पढ़ते थे।