नूंह। साइबर अपराध पुलिस ने ओएलएक्स पर सामान बेचने का झांसा देकर क्यूआर कोड भेजकर लोगों को ठगने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चार महंगे मोबाइल, कई फर्जी सिम कार्ड और सैकड़ों क्यूआर कोड की तस्वीरें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाजिब और जहीर के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में दर्ज एक ठगी के मामले में इस्तेमाल हुआ मोबाइल नंबर नूंह क्षेत्र में सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर उप निरीक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम तीन दिसंबर की रात तावडू रेलवे पुल के पास गश्त कर रही थी। तभी दो युवक पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। संवाद