संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिना अनुमति देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने पर दो क्लब संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों की पहचान दिल्ली के शालीमार बाग निवासी रजत गुप्ता और साउथ सिटी-दो निवासी अनुज मेहंदीरता के रूप में हुई है।सहायक पुलिस आयुक्त यशवंत यादव ने बताया कि सेक्टर-61 स्थित डॉन जॉन बीवाईओबी एंड लाउन्ज क्लब और सेक्टर-58 स्थित वेयर एल्स बीवाईओबी एंड लाउन्ज क्लब में बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बज रहा था। मौके से म्यूजिक सिस्टम और स्पीकर जब्त करने के साथ संचालकों को जांच में शामिल किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में एसडीएम कार्यालय की तरफ से कानूनी कार्रवाही की जा रही है।