फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो कारों में भिड़ंत, एक पलटी व दूसरी क्षतिग्रस्त, हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना एलिवेटेड रोड पर 3 अक्तूबर की देर रात को सुभाष चौक एक्जिट पॉइंट के पास दो कारों में टक्कर हो गई। हादसे में अनियंत्रित होकर एक कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में दाेनों कारों में सवार लोगों की जान बच गई। हालांकि, उनको हल्की चोटें आई हैं। एलिवेटेड रोड व सर्विस लेन पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने मदद करते हुए घायलों को दोनों कारों से बाहर निकाला। पुलिस ने दो घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि हादसे में कार के एयरबैग्स खुलने से ज्यादा चोटें नहीं आईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें