फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो भाइयों पर रॉड-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-36 स्थित एवीएल सोसाइटी के पास दो भाइयों के साथ लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में दोनों घायल हो गए। नाथूपुर निवासी कार्तिक ने शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात करीब दो बजे वह अपने भाई विजयपाल के साथ कार से घर लौट रहे थे। एवीएल सोसाइटी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर पहुंचने पर विजय पानी की बोतल लेने के लिए सड़क किनारे स्थित खोखे पर उतर गया। कार्तिक का आरोप है कि इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार दो युवकों ने उन्हें पहचानने की बात कही। मना करने पर आरोपी गाली देने लगा। पीड़ित का आरोप है कि रोहित ने पीछे से लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें