गुरुग्राम। अपराध शाखा पालम विहार की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को 7 जुलाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से चार बाइक भी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान शहाबुद्दीन आलम (21) निवासी मानपुर मकरी गांव, पश्चिम चंपारण (बिहार) और मनीष (23) निवासी सेबरपुर गांव, मऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वर्तमान में दिल्ली के कापसहेड़ा में रहते हैं। पुलिस ने आरोपी मनीष को आउट रोड, उद्योग विहार (गुरुग्राम) से और आरोपी शहाबुद्दीन को कापसहेड़ा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की 11 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। ब्यूरो