फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 के ढोरका गांव के पास चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो युवक घायल हो गए। रविवार को पुलिस को दी शिकायत में घायल उमेश कुमार ने बताया कि वो यूपी के कानपुर देहात के रहने वाले हैं। यहां वो भांगरोला गांव में किराये पर रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 5 जून की दोपहर बाइक पर अपने साथी लवलेश के साथ जा रहे थे। ढोरका गांव के पास पहुंचे तो चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इन्होंने ट्रक का नंबर भी नोट कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है। हादसा 5 जून की दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें