फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो पिस्टल और चार कारतूस को साथ दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने 10 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों से दो पिस्टल व चार कारतूस सहित दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। अपराध शाखा की पुलिस ने खांडसा गांव निवासी रिक्की (39) को सेक्टर-46 से एक पिस्टल व दो कारतूस सहित पकड़ा। उसके खिलाफ सेक्टर-50 थाना में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, सिविल लाइंस निवासी बलविंद्र उर्फ वाडी (39) को बेरी वाला बाग के पास से एक पिस्टल व दो कारतूस सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ शिवाजी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें