फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। सीआईए, एवीटी स्टाफ, हथीन की टीम ने देसी तमंचे सहित एक आरोपी व हथियार बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गश्त के दौरान रसूलपुर चौक मौजूद थी। इसी बीच सूचना मिली कि राहुल निवासी छातंगा, थाना जेवर, उत्तरप्रदेश अवैध हथियार रखता है। वह अपनी बिना नंबर की बलेनो में रसूलपुर पुल के नीचे अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए अपनी गाडी मे बैठा हुआ है। टीम ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी की चालक सीट के नीचे एक कारतूस से लोडेड देसी तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर हथियार उपलब्ध कराने वाले सोर्स आरोपी हर्ष निवासी बडोली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें