चालीस किलोग्राम गोमांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आकेड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 40 किलोग्राम गोमांस बरामद किया है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ गोहत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जमालुदीन उर्फ चन्दरु, कमालुदीन पुन्ना, मकसूद उर्फ छग्गा, निवासी गांव मालब, साकिर व याहाया उर्फ पुच्ची निवासी आकेड़ा मिलकर गोकशी का काम करते है। सूचना देने वाले ने बताया कि शुक्रवार को भी मालब में आबादी के पीछे कीकरों में दोनों भाई जमालुदीन और कमालुदीन अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी कर रहे है। पुलिस ने मौके पर जाकर रेड मारी तो वहां से पांच व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से दोनों भाई जमालुदीन उर्फ चंदरु और कमालुद्दीन उर्फ पुन्ना को पुलिस ने काबू कर लिया जबकि तीन लोग वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने 40 किलोग्राम गोमांस, एक कुल्हाडी, एक छुरी, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, एक लकड़ी का गुटका, एक प्लास्टिक परात बरामद किया है। आकेड़ा थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज किया है।