गुरुग्राम। पुलिस ने अलग-अलग मामले में मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में वजीराबाद गांव में मंगलवार को मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-43 टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला मधुबनी के गोरगामा गांव निवासी आकाश उर्फ मोटा के रूप में हुई है। दूसरे मामले में उद्योग विहार थाना क्षेत्र से नौ जून को चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में अपराध शाखा पालम विहार ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राजस्थान के जिला डीग निवासी रामधन के रूप में हुई है। संवाद