फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोलीकांड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलीकांड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। सितंबर 2023 में पप्पन प्लाजा के पास हुए गोलीकांड के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी वरुण सिंगला के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई के तहत अब तक कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पहले तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त गाड़ियां बरामद कर जेल भेजा गया था। यह गोलीकांड 25 सितंबर 2023 को हुआ था, जिसमें नरेश कुमार नामक युवक को गोली मार दी गई थी। उसके पिता लाल सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। अब एसआई जोगिंदर सिंह की टीम ने 17 जुलाई को होडल निवासी अमित उर्फ जग्गू और तरुण को पुन्हाना मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से देशी कट्टा और गाड़ी की बरामदगी के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें