संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-69 में एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने के मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान बादशाहपुर निवासी राज कुमार व पलवल के गांव गढ़ी निवासी जगपाल के रूप में हुई है।
टीम ने जब रेड की तो उस दौरान कुछ लोग रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पी रहे थे। बादशाहपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल जितेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-69 में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। इस पर वह अपनी टीम के साथ सेक्टर-69 स्थित ओल्ड वर्ल्ड रेस्टोरेंट में पहुंचे तो कुछ लोगों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। टीम ने रेस्टोरेंट के काउंटर पर खड़े हरिओम से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रेस्टोरेंट को संचालित करता है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से शराब की बोतल जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।