मोबाइल फोन व सिमकार्ड बरामद, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इंस्टाग्राम पर एक युवती की फर्जी आईडी बनाकर उसके परिवार व रिश्तेदारों को आपत्तिजनक तस्वीर भेजने के मामले में साइबर वेस्ट थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। दूसरे को पुलिस ने पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है।
पुलिस टीम ने जांच करते हुए जिन लोगों को गिरफ्तार किया। उसमें नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान निजाकत अली निवासी मारुति कुंज भोंडसी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पीड़िता को परेशान करने की नियत से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने मोबाइल फोन व सिमकार्ड आरोपी भी बरामद कर लिया है।