फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टैक्सी में लिफ्ट देकर युवक से पैसे व मोबाइल लूटने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 11:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच जुलाई को सोहना के अंबेडकर चौक के पास ली थी पीड़ित ने टैक्सी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच की टीम ने सोहना के अंबेडकर चौक के पास टैक्सी में लिफ्ट देकर युवक से लूटपाट करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में इस्तेमाल कि गई गाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पांच जुलाई की रात करीब 8.30 बजे एक युवक ने सोहना के अंबेडकर चौक से पलवल जाने के लिए एक टैक्सी में लिफ्ट ली थी। टैक्सी में पहले से ही सवार तीन युवकों ने सिलानी के पास गाड़ी रोककर पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए माेबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उसके मोबाइल फोन का प्रयोग करके फोनपे एप के माध्यम से इसके बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। बाद में इसको गाड़ी से उतार दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। । पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच की टीम ने इस वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गुरुग्राम के सेक्टर-73 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजय व महेंद्र सिंह उर्फ रौकी के रूप में हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें