फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गन प्वाईंट पर जूलरी शॉप लूटने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
काम की तलाश में आए थे गुड़गांव, अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो




गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में बीती रात को गन प्वाईंट पर जूलरी शॉप लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काम की तलाश में गुड़गांव आए थे और रेकी करने के बाद जूलरी शॉप से नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-40 एरिया के मोती विहार साउथ सिटी में एक जूलरी शॉप से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने गन प्वाईंट पर नगदी व जेवरात लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। मामले में सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन के नेतृत्व में एसआई प्रवीण की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सेक्टर-40 एरिया से काबू कर लिया। जिनकी पहचान झज्जर निवासी 23 वर्षीय संदीप उर्फ सोनू उर्फ कालू व यूपी के फिरोजाबाद निवासी 19 वर्षीय अनूप के रुप में हुई। संदीप 12वीं व अनूप दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। दोनों आगरा में डिजिटल मार्केटिंग का काम करते थे। जहां पर दोनों की आपस में जान-पहचान हुई। उसके बाद ये काम की तलाश में फरवरी-2024 में गुरुग्राम आ गए। इस दौरान इन्होंने ज्वेलर्स को लूटने की योजना बनाई। वारदात में प्रयुक्त हथियार इन्होंने आगरा से खरीदा और गुड़गांव के सेक्टर-53 एरिया में आरडी सिटी के निकट से बाइक चोरी की। इसके बाद बाइक पर सवार होकर गन प्वाईंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन




हथियार उपलब्ध कराने वाले की तलाश

सीआईए 10 में तैनात एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आगरा क्षेत्र में रहने वाले युवक की तलाश में छापामारी कर रही है। उसकी ओर से ही इन आरोपियों को अवैध हथियार बेचा गया था। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें