फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोन दिलाने के नाम पर ठगी में दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी शिवम और अनमोल के रूप में हुई है। आरोपियों ने साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराया था। इस बैंक खाते का इस्तेमाल धोखाधड़ी की रकम प्राप्त करने के लिए किया गया। आरोपियों को बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। मामले में साइबर क्राइम थाना मानेसर में 24 अगस्त को शिकायत दी गई थी। आरोपियों से पूछताछ व पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी गई 1,95,662 रुपये की राशि आरोपी अनमोल के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। आरोपी अनमोल ने अपना यह बैंक खाता अपने साथी शिवम को बेच दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें