फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 1400 परिवारों से 14 करोड़ की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- विदेश भागने की फिराक में थे आरोपी, शादी स्कीम के तहत लोगों से जमा कराई थी रकम
विज्ञापन

- बुबलहेडी, हथीन, नगीना में पुलिस ने दी थी दबिश, कोर्ट से चार दिनों के रिमांड पर लिए

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। हरियाणा और राजस्थान के मेवात इलाके में लोगाें से बेटियों की शादी के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपए जमा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है। इस गिरोह के सरगना अरशद गांव बुबलहेडी जिला नूंह व राशिद

गांव गुराकसर पलवल ने 1400 परिवारों से करीब 14 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पिछले दिनों नगीना थाना पुलिस ने गांव नांगल शाहपुर निवासी एक पीड़िता जुबेदा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। आरोपियों की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अरशद और राशिद को धर दबोचा। बुधवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मांगा। हालांकि कोर्ट ने चार दिनों के रिमांड को मंजूरी दी। इसके बाद देर रात को ही आराेपियों को लेकर कई जगह दबिश दी गई और सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने लाखों रुपये की नकदी बरामद की है।

एसपी ने बताया कि दोनों ही आरोपियों ने हाल ही में पासपोर्ट बनवाया था। करोड़ों की ठगी की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे। इससे पहले वह अपने मंसूबे में सफल हो पाते, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 14 शिकायतें और मिल चुकी हैं। आरोपियों ने बड़े पैमाने पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।



यह था मामला:
फिरोजपुर झिरका के महूं चोपड़ा इलाके में एक मदरसे से लड़कियों की शादी सस्ते दामों में करने का कार्य चल रहा था। गिरोह के सदस्यों ने लोगों को भरोसे में लिया कि मात्र 1.10 लाख रुपये जमा करने पर वह बेटियों की शादी पूरे दान-दहेज के साथ कराते हैं। आरोपियों ने इलाके में अपनी साख जमाने के लिए 20-25 शादियां कराई भी थीं। ऐसे में लोगों को उन पर भरोसा हो गया था। माना जा रहा है कि नूंह,फरीदाबाद, पलवल समेत हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के करीब 1400 लोगों से आरोपियों ने ठगी की है।



ठगी के पैसों से खरीदी प्रॉपर्टी:
पुलिस के अनुसार आरोपी अरशद व राशिद ने अपने कबूलनामे में बताया है कि उन्होंने मस्जिदों के इमामों के जरिए ठगी की है। अक्टूबर 2023 में पहली बार अरशद व उसके साथियों ने मिलकर गरीब लड़कियों की शादियां कराने का काम शुरू किया था। कुछ शादियां उन्होंने रुपए लेकर कराई। लेकिन कहीं से फंड प्रत्येक परिवार से वह 1.10 लाख रुये जमा कराये गए। ठगों के पास 1400 परिवारों से 14 करोड़ रुपए का धन जमा हो गया। इससे आरोपियों ने गुजरात, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि जगहों पर फ्लैट और प्लाट खरीदने का सिलसिला शुरू किया।



नगीना पुलिस को गिरोह में शामिल 60 लोगों की तलाश:
नगीना पुलिस को इस गिरोह में शामिल करीब 60 आरोपियों की तलाश है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन




नेताओं के साथ खिंचवाते थे फोटो:
सोशल मीडिया पर अरशद के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज के साथ खींचे गए फोटोग्राफ भी वायरल हो रहे हैं। पता चला है कि आरोपी अपने ठगी के कारोबार को जमाने के लिए न केवल सत्ताधारी बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाते थे, बल्कि कई कार्यक्रमों में उन्हें सम्मानित भी करते थे। इन फोटो को आरोपी अपने स्टेटस और सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर करके लोगों को भरोसे में लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें