फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी डीलर के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना । तकरीबन एक वर्ष पहले बयाना राशि लेकर जमीन का एग्रीमेंट कराने के बाद प्रॉपर्टी डीलर के साथ धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को पुन्हाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शेर मोहम्मद व रफीक निवासी गुलालता के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया उन्हें सूचना मिली थी की प्रॉपर्टी डीलर के साथ धोखाधड़ी करने के दो आरोपी पुन्हाना अनाज मंडी के गेट के सामने सवारी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के आधार पर मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व बीसरु गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर नायब हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई थी की गुलालता गांव के जमालुद्दीन, रफीक, अरशद, नसीम, जमशेद, खालिद, इरशाद, निसार, रफीक से दो कनाल दस मरला भूमि पचपन लाख पचास हजार रुपये में खरीदी थी। उक्त लोगों ने अपनी विशेष मजबूरी दिखाते हुए प्रॉपर्टी डीलर से तीन लाख रुपये और लिए थे। एग्रीमेंट करने के बाद शिकायतकर्ता ने उक्त भूमि की निशानदेही करवाकर खम्बी वगैरह भी लगवा दी। बेचने के मकसद से जब शिकायतकर्ता ने भूमि को ग्राहकों को दिखाना शुरू किया तो आरोपियों ने उनके द्वारा लगाए गए खंडी को उखाड़कर वहां फसल की बुआई कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें