फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हथियार के बल पर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिलासपुर में सड़क किनारे खड़े युवक से हथियार के बल पर मोबाइल लूटने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह के निजामपुर निवासी शाहरुख और राजस्थान कोटपुतली के गांव ऊंचपुर निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू के रूप में हुई है। पुलिस ने 21 मई को आरोपियों को तावडू बिलासपुर रोड के पास पथरेड़ी मोड़ से काबू किया। पूछताछ में पता चला कि ये कबाड़ी का काम करते हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 19 मई की रात को बिलासपुर से पहले एक बाइक चोरी की थी। उसके बाद हथियार के बल पर मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शाहरुख पर चोरी करने के संबंध में एक केस रेवाड़ी में 1 केा नूंह में दर्ज है। आरोपी गजेंद्र पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक केस गुरुग्राम में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें