फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस टीम पर फायरिंग करने के दो दोषियों को दस-दस साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल पहले वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। छह साल पहले पुलिस टीम पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में दोषी राजेश उर्फ गुर्गा और राहुल को अदालत ने दस साल कारावास की सजा सुनाई है। यह आदेश अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दिया है।
विज्ञापन


थाना पालम विहार को 29 जुलाई 2018 को सूचना मिली थी कि एक हिस्ट्रीशीटर अपने अन्य साथी के साथ पारिवारिक रंजिश के चलते किसी व्यक्ति की हत्या करने की इरादे से द्वारका एक्सप्रेस-वे की तरफ आ रहा है। पुलिस ने सूचना पाकर नाकाबंदी कर दी थी। कुछ समय बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे, लेकिन नाकाबंदी देखकर वापस भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो युवकों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा था। पुलिस ने बाद में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर अदालत में पेश किए। इसके आधार पर अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए दस साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें