गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। 23 मई 2026 को थाना सेक्टर-40 गुरुग्राम की पुलिस ने सेक्टर-45 कम्युनिटी सेंटर के पास से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोकेन्द्र उर्फ राॅकी निवासी सूर्य विहार, धनवापुर के रूप में हुई है। वहीं, अपराध शाखा सोहना की टीम ने महेंद्रवाड़ा मोड़, भोंडसी से एक अन्य आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रवीण निवासी गांव कादरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह अवैध हथियार एक अन्य व्यक्ति से 20 हजार रुपये में खरीदा था। ब्यूरो