पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सुशांतलोक थाना क्षेत्र में ट्रॉली बैग में मिली मृतका की पहचान हो गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी प्रवीन के रूप में हुई है। वहीं, आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के दिनेश कुमार और उत्तराखंड के विप्लव के रुप मे हुई है।