गुरुग्राम। शहर थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भीमनगर निवासी विशाल और विक्रम के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। इसके चलते आरोपियों ने उसके घर पर हमला किया था। आरोपी विक्रम के विरुद्ध लड़ाई-झगड़ा और एनडीपीएस एक्ट के छह मामले पहले से दर्ज हैं। संवाद