गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने कृषि श्रेणी के ट्यूबवेल (एपी) कनेक्शन की निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। निगम ने एपी कनेक्शन के जारी और लंबित मामलों की दैनिक रिपोर्टिंग को अनिवार्य कर दिया है ताकि मुख्यालय स्तर पर प्रभावी, सटीक और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने यह निर्देश दिए हैं कि एपी कनेक्शनों से संबंधित सभी जानकारी और मुद्दे निगम के ओआरसी (ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप) पर प्रतिदिन साझा किए जाएं, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय पर समीक्षा और आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। संवाद