फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस का इंतजार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी । बिलासपुर एरिया में अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार यूपी के जिला बरेली निवासी दिनेश कुमार अपने मामा के लड़के यूपी के बरेली निवासी विकास कुमार के साथ राजस्थान के टपूकड़ा से आए थे और बिलासपुर चौक पर उतरे थे। वह यहां सुबह करीब सवा नौ बजे अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रक दिनेश कुमार को कुचलकर निकल गया। दिनेश को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। मानेसर एरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में तावडू निवासी संजय ने कहा कि उसके बड़े भाई वीरसिंह की सेक्टर-8 में बाइक की शॉप है। वीरसिंह बीती रात को दुकान बंद करने के बाद स्कूटी से घर की ओर आ रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में घायल वीरसिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। उपचार के दौरान वीरसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें