फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खराब सड़कों और धूल से परेशानी, आश्वासन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। आईएमटी मानेसर में सेक्टर-1 से दिल्ली-जयपुर हाईवे के आईएमटी चौक तक सड़कों की हालत खराब है। गड्ढों और टूटी सड़कों से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर फैली मिट्टी और गड्ढों से उड़ती धूल दोपहिया वाहन चालकों और आसपास के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय निवासी रोहित यादव, अमन और राकेश ने बताया कि लंबे समय से सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव भी ठीक से नहीं कराया जा रहा है। रविवार को आईएमटी चौक पर एक्यूआई 336 दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने और नियमित पानी के छिड़काव की मांग की है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने समस्या की जानकारी लेकर जल्द गड्ढे ठीक कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें