फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम के पास गंदगी से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम के पास लगे कूड़ेदान क्षमता से अधिक भर चुके हैं, जिसके कारण कूड़ा सड़क और फुटपाथ पर बुरी तरह फैल गया है। नगर निगम की लापरवाही के चलते यह कूड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इन कूड़ेदानों में लावारिस गायें कूड़ा खाते हुए नजर आ रही हैं। सड़क और फुटपाथ पर जमा इस कूड़े के कारण न केवल राहगीरों को चलने में दिक्कत हो रही है, बल्कि यह लावारिस पशुओं के लिए भी जानलेवा बन गया है। कई गायें खुलेआम प्लास्टिक और अन्य कचरा खाते हुए देखी जा सकती हैं। कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू के कारण आस-पास के लोग भी खासे प्रभावित हैं। निगम की ओर से इन क्षेत्रों में कूड़ेदानों को रोजाना खाली नहीं किए जाने के कारण, कुछ ही घंटों में ये भर जाते हैं। जिस कारण बचा हुआ कचरा सड़कों पर जमा होकर गंदगी का एक स्थायी स्रोत बन जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें