संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली गुरुग्राम बार्डर डूंडहेड़ा के पास कापसहेड़ा बार्डर पर सीवेज ओवरफ्लो और गंदगी से लोग काफी परेशान हैं। कापसहेड़ा बार्डर के पास स्थित सोसाइटी सूर्या विहार के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि राजेश गेरा ने बताया कि सोसाइटी के सामने नारकीय स्थिति है। यहां से आवाजाही काफी मुश्किल हो रही है। कई-कई दिन गंदगी यहां जमा रहती है। इसको लेकर नगर निगम समेत अन्य अधिकारियों के अलावा सोशल मीडिया पर भी गुहार लगाई है।