फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों पर जमा धूल-मिट्टी से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम की सड़कों के किनारे लंबे समय से मिट्टी जमा होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सेक्टर-102, 106, 109, 110ए, बजघेड़ा रोड जैसे अन्य सड़कों के किनारों पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। जो वाहन की आवाजाही के दौरान उड़ती है, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही सेक्ट-110ए के निवासी रमेश का कहना है कि सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है, जिससे धूल-मिट्टी उड़ती है। वहीं, सेक्टर-106 के रहने वाले रोहित का कहना है कि आए दिन जिले में प्रदूषण बढ़ते जा रहा है। सड़क के किनारे मिट्टी जमा होने के कारण राहगीरों को मिट्टी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की सफाई कराई जाए और धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव करवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें