फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई परिसर में पौधरोपण अभियान के तहत लगाई त्रिवेणी

Sun, 06 Aug 2023 06:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
मॉडल आईटीआई के परिसर में त्रिवेणी लगाते हुए नवीन गोयल, प्राचार्य जयदीप सिंह का​दियान व अन्य। सौ
विज्ञापन
आईटीआई परिसर में पौधरोपण अभियान के तहत लगाई त्रिवेणी
विज्ञापन

- पौधे लगाने के लिए लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। नीम, पीपल व बड़ की त्रिवेणी लगाकर अभियान की शुरुआत की। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि स्वच्छ हवा व शुद्ध ऑक्सीजन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। पौधों को पेड़ बनने तक परिवार का सदस्य समझकर संभालना होगा, देखभाल करनी होगी। तभी हम अपने पर्यावरण को बेहतर बना सकते है।
विज्ञापन


पौधरोपण अभियान महेश सेवा संगठन व महेश्वरी समाज सभा की ओर से चलाया गया। इस अवसर पर एक-एक परिवार ने एक-एक पौधा लगाया और उसका पालन पोषण करने की जिम्मेदारी भी ली। आईटीआई के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने कहा कि जितने अधिक पेड़ लगाएंगे, उतना अधिक हमारा पर्यावरण शुद्ध होगा। हमें इस काम की आदत डालनी चाहिए। पेड़ों को बचाकर उन्हें बड़ा करने में हमारी भूमिका होनी चाहिए। इस अवसर पर आईटीआई के उप प्राचार्य विनोद गोयल, राजेंद्र कलन्तरी, शरद शारदा, शशि काबरा, महेश झावर, योगेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें