फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चाय चौपाल में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कलाग्राम सोसाइटी की ओर से शनिवार की शाम चाय चौपाल में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जन्म माह के मौके पर उनको संगीत और नृत्य के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। 29 स्थित सस्टेनेबल ओएसिस हाॅल में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की अमर साहित्यिक, संगीत और कलात्मक विरासत को कविता, संगीत और नृत्य के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में कला प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकारों रंजिनी चौधुरी, सोनाली रॉय, प्रिसिला चट्टराज, शिमंतिका बसु, बंसरी मुखोपाध्याय, सुमन मुखजी, प्रीति राजगढ़िया और उनकी शिष्याओं अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। आयोजन समिति के सदस्यों में मोहन कांत, शिल्पा, सोनल, सीमा सेठ और मीनाक्षी पांडे शामिल रहीं। कलाग्राम सोसाइटी ने इस सांस्कृतिक पहल को सफल बनाने के लिए उपायुक्त, डीपीआरओ और नगर निगम का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें