गुरुग्राम। यातायात पुलिस की तरफ से मंगलवार को उद्योग विहार फेज-दो में वन-वे ट्रैफिक का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। अगर ट्रायल सफल होता है तो शहर के अन्य जगहों पर भी वन-वे ट्रायल शुरू किया जा सकता है। इसको लेकर वहां पर संचालित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग भी की जा चुकी है। मंगलवार से वन-वे ट्रैफिक प्रणाली का ट्रायल उद्योग विहार फेज-दो स्थित वोको बिल्डिंग से पीपल चौक की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर किया जाएगा। वोको बिल्डिंग की ओर से जिन वाहन चालकों को पीपल चौक की तरफ जाना है वे सभी वाहन चालक ट्राइडेंट होटल के सामने से यू-टर्न लेकर पीपल चौक की तरफ जाएंगे। जिन वाहन चालकों को पीपल चौक से वोको बिल्डिंग की तरफ आना है वह वाहन चालक एसएमएस इंडिया के रास्ते वोको बिल्डिंग की ओर जाएंगे। संवाद