गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में काफी लोग ड्रग्स, मोबाइल जैसी तमाम चीजों के कारण मनोरोग की चपेट में आ रहे हैं। इसी को देखते हुए निजी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निजी अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जाएगा। मरीजों को मनोरोग उपचार, डी-एडिक्शन और रिहेबलिटेशन की समग्र सेवाएं दी जाएंगी। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञों के साथ क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर, आर्ट-थेरेपिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट और योग विशेषज्ञों की टीम तैनात है। साक्ष्य-आधारित उपचार, अत्याधुनिक तकनीक और पर्सनलाइज्ड केयर पर विशेष जोर दिया गया है। सीईओ डॉ. आशुतोष रघुवंशी ने इसे मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। वहीं, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर एक मजबूत और समावेशी इकोसिस्टम विकसित करना है। संवाद