फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मकान ढहने से घायल बुजुर्ग महिला का इलाज जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। डूंगेजा गांव में लगातार बारिश के दौरान दो कच्चे मकान ढहने से गंभीर रूप से घायल हुई 62 वर्षीय हारूनी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उनका इलाज राजस्थान के अलवर स्थित हरीस अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार महिला के सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं, जिनके चलते अब तक तीन ऑपरेशन किए जा चुके हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में परिवार के दो कच्चे मकान पूरी तरह ढह गए, जिससे घर का लाखों रुपये का सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, इलाज के लिए विशेष मदद तथा प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य सरकारी योजना के तहत सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें