गुरुग्राम। शिकोहपुर स्थित कृषि और मौसम विज्ञान केंद्र में अगले महीने मोटे अनाज (मिलेट्स) के उत्पाद तैयार करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित दिया जाएगा। कार्यक्रम की विभागाध्यक्ष डॉ. कविता बिष्ट ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, सांवा, कुटकी जैसे मोटे अनाज से बिस्किट, कुकीज,नमकीन, लड्डू, केक, मफीन जैसे उत्पाद बनाने की विधि बताई जाएगी। इसके अलावा इडली, मोमोज रोटी, पराठा और अन्य व्यंजनों को मोटे अनाजों के प्रयोग से किस तरह स्वास्थ्य वर्धक बनाया जाए इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधन दिप्ती ढींढसा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों और गांवों की उद्यमी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता पर चर्चा करेंगी। अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ और इस प्रशिक्षण के बाद उद्योग स्थापित करने वाली महिलाएं भी प्रशिक्षुओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगी। यह कार्यक्रम 20 से 24 जुलाई के बीच प्रस्तावित है। संवाद