फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: योजना के तहत महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
रुडसेट के तहत प्र​शिक्षण प्राप्त कर चुकी महिला को सम्मानित करती अ​धिकारी और प्र​शिक्षक
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-86 के नवादा फतेहपुर स्थित रुडसेट (रुरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) की ओर से महिलाओं के लिए जूट के विभिन्न उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण शिविर चलाया गया। 14 दिन का शिविर पटौदी के शिकोहपुर माजरा गांव के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। इसमें 35 ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया। शिविर में महिलाओं को जूट के कई तरह के बैग, पांव पोस, लैंपशेड और अन्य सजावटी चीजें बनानी सिखाई गईं। यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया था। इसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ उन्हें बाजार में बिक्री और उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण की सुविधा और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी उपलब्ध कराई। रुडसेट की निदेशक सौम्या भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं के प्रशिक्षण के कई कार्यक्रम रुडसेट परिसर में होते हैं और कई ग्रामीण क्षेत्र में जाकर किए जाते हैं। इन प्रशिक्षणों के लिए महिला का साक्षर होना जरूरी है। ग्रामीण महिलाएं इन कार्यक्रमों से प्रशिक्षण लेकर लघु उद्योग का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें