गुरुग्राम। डाइट गुरुग्राम में ग्रुप-4 कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य सुमिता रांगी के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तीसरे दिन डाइट के हिंदी प्राध्यापक डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को उनके कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव, मनोज कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा सहित डाइट के सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद