पटौदी। उपमंडल नागरिक अस्पताल में मासिक मीटिंग का आयोजन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. सुधीर कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मीटिंग में सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ, परिवार कल्याण, टीकाकरण, एनीमिया मुक्त भारत, राष्ट्रीय डेंगू दिवस व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस मौके पर स्टेट कोऑर्डिनेटर राज तोमर ने किलकारी कार्यक्रम के तहत सभी आशाओं को प्रशिक्षण दिया। बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान सहित सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। संवाद