फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दनकौर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बालवाटिका के प्रभावी संचालन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 12 से 16 अक्टूबर तक चले प्रशिक्षण में नोडल एआरपी, शिक्षक संकुल, सीडीपीओ और ईसीसीई एजुकेटर ने भाग लिया। प्रशिक्षण में पांच से छह वर्ष के बच्चों के समग्र विकास, खेल-आधारित शिक्षा और भाषा, संज्ञानात्मक व सामाजिक-भावनात्मक विकास पर जोर दिया गया। साथ ही बालवाटिका कक्षाओं के अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की जानकारी दी गई। डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता और वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल चौहान ने मार्गदर्शन किया।