गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में सोमवार से पीजीटी फिजिक्स शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। डॉ. ओमबीर यादव ने बताया कि एससीईआरटी हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भौतिक विज्ञान पढ़ाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसमें वर्चुअल लैब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, समावेशी शिक्षा, पाठ योजना और प्रयोगशाला गतिविधियों जैसे विषय शामिल होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन प्री-टेस्ट और अंतिम दिन पोस्ट-टेस्ट लिया जाएगा। संवाद