गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा के दिशा निर्देश अनुसार सोमवार को डाइट में ग्रुप-4 कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम प्रिंसिपल सुमिता रागी के नेतृत्व व ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में होगा। इसमें ग्रुप-4 कर्मचारी की भूमिका एवं उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं समय की पाबंदी, स्वच्छता, आचरण संबंधी नियम, संप्रेषण एवं शिष्टाचार, फर्स्ट एड, सुरक्षा उपाय, आपदा प्रबंधन, लैंगिक संवेदनशीलता एवं पोश जागरूकता आदि विषयों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार शर्मा और डॉक्टर ओमबीर यादव ने जानकारी दी। प्रिंसिपल सुमिता रांगी ने कहना है कि पहली बार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक पृथ्वीराज, महेंद्र, तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव समेत अन्य सभी स्टाफ सदस्य मैजूद रहें। संवाद