फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनकोट रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनकोट गांव सीवर लाइन के कार्य के चलते कुछ दिन के लिए यातायात प्रभावित रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से अन्य सड़कों पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। बादली से गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहन चालक धनकोट गांव के अंदर के रास्तों से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाएंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से चंदू और बादली की तरफ जाने वाले वाहन चालक श्याम चौक से सीधा लगभग 500 मीटर सीधा चलकर दाएं हाथ पर मुड़कर धनकोट नहर के साथ-साथ चलकर चंदू-बादली की ओर जाएंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से गांव धनकोट, चंदू, बादली, फर्रुखनगर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग को गांव धनकोट में वन-वे किया गया है। अभी यह तय नहीं किया गया कि कितने दिनों के लिए रूट प्रभावित रहेंगे। वाहन चालकों को कम से कम परेशानी रहे इसके लिए वहां पर यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें