गुरुग्राम। बरसात होने के कारण आर्य समाज मार्ग पर सेक्टर-31 रेड लाइट के पास गिरे पेड़ को पुलिस ने हटवाकर यातायात को दुरुस्त कराया। पेड़ गिरने से सिर्फ एक ही लेन में वाहनों को चलना पड़ा। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी वजह से सोमवार सुबह कुछ लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। यातायात निरीक्षक जगदेव, जोनल अधिकारी एसआई सुंदर ने जीएमडीए विभाग के साथ मिलकर पेड़ को मशीन से कटवाकर वहां से हटवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ वहां से हट सका और यातायात सुगम हो सका। संवाद