फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह पेड़ और 222 वाहनों को निकालकर यातायात सुगम बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बारिश के बाद हुए जलभराव में यातायात पुलिस ने बुधवार रात से कमान संभाल ली थी। जलभराव में फंसे 200 से अधिक वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाया गया। बृहस्पतिवार सुबह भी यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को संभालते हुए नजर आए लेकिन जाम को पूरी तरह से कंट्रोल नहीं किया जा सका। खांडसा रोड, दौलताबाद फ्लाईओवर के साथ अन्य जगहों पर जाम की स्थिति बनी है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश कुमार मोहन के निर्देश पर बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे 100 से अधिक स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए। रात करीब साढ़े 12 बजे तक 40 जगहों पर पुलिस मौजूद रहीं। इसमें सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक के साथ अन्य जगहों पर मौजूद थे। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर गिरे 6 पेड़ों को भी हटवाया ताकि यातायात सुगम हो सकें। इसके साथ ही जलभराव में फंसे 222 वाहनों को भी यातायात पुलिस ने क्रेन की सहायता से निकलवाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें