गुरुग्राम। शहर के इफको चौक पर मंगलवार को यातायात पुलिस के जोनल अधिकारी ने एक व्यक्ति की जान बचाई। व्यक्ति को हृदय संबंधी गंभीर समस्या होने पर वह अचेत होकर गिर गया था। जोनल अधिकारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान अपनी टीम के साथ इफको चौक पर मौजूद थे। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति को सीपीआर देना शुरू किया। बिना समय गंवाए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर पीड़ित को अस्पताल भिजवाया गया। समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से मरीज की जान बच गई। यातायात पुलिस की टीम ने इस घटना में सतर्कता और मानवता का परिचय दिया।