गुरुग्राम। अलग-अलग जगह पर पड़ा हुआ मिला आईफोन और पर्स यातायात पुलिस ने सुरक्षित उनके मालिकों तक लौटा दिया। रविवार सुबह करीब नौ बजे आईएमटी चौक के पास जोनल अधिकारी एएसआई प्रदीप को सड़क पर एक पर्स पड़ा हुआ मिला था। उन्होंने पर्स की जांच की तो उसमें आधार कार्ड, लाइसेंस, समेत अन्य कार्ड थे। उन्होंने उसके लाइसेंस से पर्स मालिक विक्रम का नंबर ढूंढकर उनसे संपर्क किया। उनसे संपर्क किया तो बताया कि जल्दबाजी में गिर गया था। जोनल अधिकारी ने पुष्टि करके सौंप दिया। वहीं, सुबह करीब आठ बजे सेक्टर-29 में एक होटल के पास यातायात जोनल अधिकारी एसअई राजकुमार को सड़क पर आईफोन पड़ा हुआ मिला। उन्होंने अपने पास मोबाइल को रख लिया। थोड़ी देर बाद उस पर मोबाइल मालिक ने फोन किया तो पुलिसकर्मी ने उन्हें अपने पास बुलाकर पुष्टि करके मोबाइल सौंप दिया। संवाद