गुरुग्राम। चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के अंतर्गत पांच लागों को सम्मानित किया गया। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करने और किसी प्रकार का चालान न होने पर पंकज, आकाश नीलाभ, हेमराज, हिमांशु जैन और सतीश चंदर को प्रशंसा-पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया, जो नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद